उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

मड़ावरा थाना पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले का खुलासा किया

मोती मंदिर मेले से चुराई गई थी बाइक मड़ावरा में बाइक चोरी का खुलासा ललितपुर के मड़ावरा थाना पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है। यह बाइक मोती मंदिर मेले से चुराई गई थी।

 

पुलिस के अनुसार, 4 जून को ग्राम साढूमल निवासी प्रहलाद कुशवाहा (19) ने मड़ावरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि उसकी स्प्लेंडर प्लस बाइक (UP94 AC 1805) ग्राम रनगांव में आयोजित मोती मेले से चोरी हो गई थी। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

 

क्षेत्राधिकारी मड़ावरा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों की गहनता से जांच की। जांच के दौरान, पुलिस ने शनिवार सुबह करीब 8:40 बजे रोहिणी बांध के पास स्थित माइनर पुलिया से आरोपी सागर उर्फ माखन कुशवाहा (22) को गिरफ्तार कर लिया। सागर ग्राम जमुनिया खेरा, थाना गिरार का निवासी है।

 

पुलिस ने आरोपी सागर के कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद कर ली। बरामदगी के बाद मुकदमे में संबंधित धाराओं को बढ़ाया गया। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!