उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का ललितपुर आगमन, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

 

 

ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सोमवार सुबह 11:30 बजे भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे, जहां जिला पदाधिकारियों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

जिला कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान करते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाने का आह्वान किया।

 

उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सम्मेलन में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और चुनावी रणनीति को लेकर भी चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष के संबोधन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!