उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

नेहरू नगर निवासी एक महिला की हत्या से आक्रोश, परिजनों ने शव रखकर देवगढ़ रोड किया जाम

 

 

 

ललितपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी एक महिला की हत्या के मामले में मंगलवार शाम को परिजनों और स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। न्याय की मांग को लेकर परिजनों ने महिला का शव देवगढ़ रोड पर रखकर सड़क जाम कर दिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर सदर कोतवाली पुलिस सहित भारी पुलिस बल पहुंची। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे परिजनों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने का प्रयास शुरू कर दिया। वहीं परिजन हत्या के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!