उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

चलती कार गैंगरेप का तीसरा आरोपी 24 घंटे में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

 

ललितपुर। चलती कार में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के चर्चित मामले में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी को घटना के महज 24 घंटे के भीतर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे पुलिस सुरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, बलेनो कार, मोबाइल फोन और शराब की बोतल बरामद की गई है।

 

गौरतलब है कि 15 जुलाई को दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित आरोपी सुरेन्द्र सेन (25) निवासी ग्राम बमरौली की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक के निर्देश पर चार विशेष टीमें गठित की गई थीं। गुरुवार को कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम राजघाट बांध नहर की पटरी स्थित मैलार रोड चौराहे के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बलेनो कार पुलिस को देखकर मुड़ने लगी। पीछा करने पर कार सवार युवक भागने लगा।पुलिस का दावा है कि रोकने का प्रयास करने पर आरोपी ने 315 बोर के तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी सदर कोतवाली व स्वाट टीम प्रभारी अतुल तिवारी मय पुलिस बल

 

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, बलेनो कार, मोबाइल फोन और शराब की बोतल बरामद की गई है।

 

अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि इसी मामले में नामजद दो अन्य आरोपी बादल राजा और रविशंकर अहिरवार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!