उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
खेत में सांप के डसने से महिला की मौत
ललितपुर। बानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खिरिया छतारा निवासी 21 वर्षीय क्रांति पत्नी दीपक की खेत पर चारा काटने के दौरान सांप के डसने से मौत हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।




