उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की मौके पर दर्दनाक मौत
ललितपुर। पूरा कला पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार सुखदेव केवट, निवासी ग्राम विजयपुरा, की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाइक अनियंत्रित होने के कारण यह हादसा हुआ, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।




