उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
शहर में आधार कार्ड बनवाने और संशोधन कराने की लगातार गम्भीर हो रही समस्या
ललितपुर: शहर में आधार कार्ड बनवाने और संशोधन कराने की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे से ही प्रधान डाकघर के बाहर सैकड़ों लोगों की लंबी कतारें लग गईं। लोग टोकन लेने के लिए घंटों इंतजार करते रहे।
आधार में नाम, पता, मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी अपडेट कराने पहुंचे लोगों ने व्यवस्था पर नाराजगी जताई। भीड़ बढ़ने से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।




