उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम में भाग लिया
उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को ललितपुर जिले के तिदरा गांव में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को ‘हर घर नल से शुद्ध पेयजल’ की सौगात दी। यह कार्यक्रम तालबेहट विकासखंड के उदगुआ ग्राम पंचायत के मजरा तिदरा गांव में सुबह करीब 11:00 बजे आयोजित किया गया था।
मंत्री ने ‘जल जीवन मिशन’ के तहत निर्मित पेयजल परियोजना का लोकार्पण पूजन और फीता काटकर किया। उन्होंने गांव के घरों में लगे नलों से पानी की आपूर्ति के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को बधाई भी दी।




