उत्तर प्रदेश
दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक घायल
ललितपुर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत कचरोदा गांव के पास शनिवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की हालत ऐसी थी कि वह अपना नाम-पता बताने में असमर्थ रहा, जिसके चलते उसकी पहचान नहीं हो सकी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक मोटरसाइकिल सवार बानपुर की ओर से ललितपुर जा रहा था। चौराहे के पास सामने से ललितपुर की ओर से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद स्प्लेंडर बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा। उसके सिर में चोट लगने से खून बहने लगा, जबकि पैर में भी चोट आई।




