सौजना पुलिस ने 7 वारंटियों को किया गिरफ्तार
अभियान के तहत न्यायालय में पेश किया ललितपुर। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेयी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत सौजना पुलिस ने रविवार को सात वारंटियों को गिरफ्तार किया। इन सभी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए वारंटियों में ग्राम बंजरया, थाना सौजना निवासी फूल सिंह पुत्र राजधर, वीरेन्द्र सिंह पुत्र फूल सिंह और सौभाग्य पुत्र फूल सिंह शामिल हैं। इसी गांव से दुली पुत्र कल्लू अहिरवार को भी गिरफ्तार किया गया।
इसके अतिरिक्त, ग्राम उल्लनाखला, थाना सौजना के निवासी बाल किशन पुत्र कूरे, अन्नदी पुत्र कूरे और लच्छू पुत्र कूरे भी गिरफ्तार किए गए वारंटियों में शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि सभी वारंटियों को उनके घरों के बाहर से पकड़ा गया। यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी महरौनी, अरविंद कुमार पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में संपन्न हुई।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सुधाकर पाण्डेय, उपनिरीक्षक निखिल मलिक, कांस्टेबल मुकेश सिंह, कांस्टेबल गजेंद्र सिंह, कांस्टेबल राहुल गौतम, महिला कांस्टेबल सुधा, महिला कांस्टेबल मनीषा और चालक शुभम दिवाकर शामिल रहे




