उत्तर प्रदेश
मेडीकल कॉलेज में पिता पुत्र में मारपीट, वीडियो वायरल गाडौँ के बीच बचाव करने के बाद भी पिता पुत्र नहीं माने और एक दूसरे पर लात घूसे बरसाते रहे
कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला सिविल लाइन स्थित मेडीकल कॉलेज में रविवार की रात 8 बजे के दरम्यान किसी बात को लेकर पिता पुत्र में विवाद हो गया और देखते ही देखते पिता पुत्र ने एक दूसरे के साथ मारपीट कर दी, इस दौरान मौके पर मौजूद मेडीकल कॉलेज के प्राचार्य व सीएमएस यह नजारा देखकर पुलिस को बुलाते नजर आए, वहीं मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।




