उत्तर प्रदेश

किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घर के कमरे में मिला शव

 

 

ललितपुर। थाना नाराहट क्षेत्र के ग्राम देवरी निवासी 48 वर्षीय किसान मानक राम ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह पत्नी ने कमरे में उसका शव दिवाल के कुंदे से फांसी के फंदे पर लटका देखा, जिससे परिवार में चीख-पुकार मच गई।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई डालीराम ने बताया कि मानक राम खेती-किसानी और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके तीन पुत्रियां और एक पुत्र है। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!