तेरई फाटक पर स्लीपर बस से करीब 13 लाख रुपये के खाद्य पदार्थ बरामद
कोतवाली तालबेहट क्षेत्र में पुलिस-खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन!
NH-44 तेरई फाटक पर स्लीपर बस से करीब 13 लाख रुपये के खाद्य पदार्थ बरामद!
6 कुंतल खोया, 10 कुंतल बर्फी, 10 कुंतल मिक्स केक और 50 किलो हींग मिली!
झांसी से मध्य प्रदेश के सागर जा रही थी स्लीपर बस।
मुखबिर की सूचना पर चौकी इंचार्ज शिवजीत सिंह ने पुलिस टीम के साथ की कार्रवाई।
पुलिस ने स्लीपर बस को किया सीज, खाद्य पदार्थों पर भी चला कार्रवाई का डंडा!
खाद्य विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से बरामद खाद्य पदार्थों को कराया गया नष्ट।
मौके पर सहायक आयुक्त खाद्य विनोद कुमार शर्मा और खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसएस निरंजन रहे मौजूद।
चौकी इंचार्ज शिवजीत सिंह समेत पुलिस टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप।
13 लाख के खाद्य पदार्थ नष्ट, स्लीपर बस सीज—तेरई फाटक पुलिस और खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई!




