चोरी का उलाहना देने पर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का आरोप
पीड़ित ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र सौंपकर की कार्रवाई की मांग
ललितपुर। थाना जाखलौन क्षेत्र के ग्राम आलापुर में भूसा चोरी का उलाहना देने पर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गांव के दो लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम आलापुर निवासी कृपाल पुत्र नाथूराम ने शिकायती पत्र में बताया कि बीती 21 अक्टूबर को गांव के दो लोगों ने उसके खेत से भूसा चोरी कर लिया था। जब उसने इस संबंध में आरोपियों से उलाहना दिया, तो कथित तौर पर उन्होंने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।




