उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

अलग अलग गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत, पांच लोग झुलसे

ललितपुर। मंगलवार को जिले के अलग अलग तीन गांवों में आकाशीय बिजली गिरने से महिलाओं की मौत हो गई। वहीं पांच लोग झुलस गए। उन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना सौजना अंतर्गत ग्राम छापछौल निवासी 55 वर्षीय केसरबाई अपने पति 60 वर्षीय पंचा अहिरवार के साथ मंगलवार को खेत पर उर्द की फसल की धुनाई करने के लिए गई हुयी थी। तभी दोपहर के समय अचानक बारिश होने लगी। जिससे बचने के लिए नीम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए, तभी आकाशीय बिजली पेड़ पर जा गिरी, जिसमें पति पत्नी दोनों झुलस गए। उन्हे उपचार के लिए महरौनी स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने केसरबाई को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी ओर पति पंचा की हालत गंभीर होने पर उसे ललितपुर जिला अस्पताल रिफर किया गया है। परिजनों ने बताया कि केसरबाई के दो पुत्र हैं।
वहीं दूसरी ओर थाना सौंजना के ग्राम बंगारूआ निवासी 72 वर्षीय भगुन्तिया पत्नी स्व. मलूआ अहिरवार मंगलवार को गांव के ही लोगों के साथ खेत पर गई हुयी थी, तभी दोपहर में अचानक बारिश होने लगी, बारिश से बचने के लिए सभी लोग नीम के पेड के नीचे खड़े हो गए, आकाशीय बिजली पेड़ पर जा गिरी, जिसके चलते भगुन्तिया सहित 45 वर्षीय सूरज, 55 वर्षीय चतरा, 16 वर्षीय कंचना, 15 वर्षीय जयंती झुलस गए, सभी को उपचार के लिए महरौनी स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने भगुन्तिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूरज, चतरा, कंचना, जयंती की हालत गंभीर होने पर उन्हे ललितपुर जिला अस्पताल रिफर कर दिया। वहीं परिजनों ने बताया कि भगुन्तिया के पांच व तीन पुत्रियां हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *