उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
शादी समारोह में गई नाबालिक गुमशुदा

तालबेहट। पूराकलाँ थानाक्षेत्र के गाँव में परिवारिक शादी समारोह से नाबालिक गुमशुदा हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की मगर जब कोई जानकारी नहीं मिली तो पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिनांक 02.12.024 को उसके परिवार में ही शादी समारोह चल रहा था। जहां वह दोपहर 3 बजे चली गई थी। इसी बीच शाम करीब 5 बजे वह शादी घर से घर की कहकर आ गई। शाम को जब वह घर आया तो लड़की नहीं थी। इसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की मगर जानकारी नहीं मिली। सभी संभावित ठिकानों और परिचितों के यहां खोजा पर जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने गुमशुदी दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू कर दी।