अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक मजदूर की मौत, पांच घायल

ललितपुर। मंगलवार की शाम अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली पलट गयी। जिसमें सवार एक मजदूर की मौत हो गई, वहीं चार लोग घायल हो गए। मामूली चोटे आने के कारण प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें घर जाने दिया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि मजदूर अन्य मजदूरों को लेकर ग्राम साढूमल लेकर आ रहा था।
थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम साढूमल निवासी 25 वर्षीय आदेश कुशवाहा पुत्र कोमल कुशवाहा मजदूरी का काम करता था। मंगलवार को वह चार से पांच मजदूरों के साथ ग्राम कारीटोरन में मजदूरी के लिए गया हुआ था। शाम को जब वह अन्य मजदूरों के साथ टै्रक्टर ट्राली में सवार होकर वापस गांव लौट रहा था। जब ट्रैक्टर ट्राली ग्राम प्यासा के निकट पहुंचा ही था। तभी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें दबकर आदेश की मौत हो गई। वहीं अन्य घायल मजदूर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
थानाध्यक्ष मड़ावरा अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक मजदूर की मौत हुई है। कुछ मजदूर मामूली रूप से चोटिल हुए हैं।
———————————————————-