उत्तर प्रदेश
खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी
ललितपुर। थाना बार क्षेत्र के ग्राम धोबनखेरी में खेत में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।




