मड़ावरा क्षेत्र में छत से गिरकर युवक घायल
ललितपुर। थाना मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम तिसगना में शनिवार रात एक 29 वर्षीय युवक छत पर पेशाब करने जाते समय अचानक उसका पैर फिसल गया। जिससे लगभग 12 फीट ऊंची छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मड़ावरा में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
प्राप्त जानकारी अनुसार थाना मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम तिसगना निवासी ऊदल (29) पुत्र कोमल सिंह ठाकुर शनिवार रात मड़ावरा बाजार से अपने घर लौटा था। घर पहुंचने के बाद वह छत पर पेशाब करने गया, जहां संतुलन बिगड़ने से वह नीचे आ गिरा। गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं। वहीं ऊदल के चाचा ने उसे नीचे गिरा हुआ देखा और उसके पिता कोमल सिंह को जानकारी दी। जानकारी मिलने पर परिजनों उसे 108 एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए देर रात सीएचसी मड़ावरा में भर्ती कराया जहां उसका उपचार जारी है।
वहीं घायल युवक के पिता कोमल सिंह ने बताया कि ऊदल शराब पीने का आदी है और शनिवार रात वह मोटरसाइकिल से मड़ावरा गया था। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ।




