एसपी ने चौकी नेहरू नगर का किया आकस्मिक निरीक्षण
ललितपुर । पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक द्वारा चौकी नेहरुनगर, कोतवाली ललितपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान चौकी परिसर, बैरक व कार्यालय, सीसीटीवी कैमरे आदि का निरीक्षण किया गया तथा सम्पूर्ण चौकी परिसर में समुचित लाइट का प्रबन्ध करना एवं चौकी परिसर/ कार्यालय को स्वच्छ रखने हेतु निर्देशित किया गया । चौकी पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को चौकी प्रभारी द्वारा स्वयं सुनकर शत-प्रतिशत निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देंशित किया गया । चौकी में लम्बित विवेचनाओं का गुण दोष के आधार पर विधिक निस्तारण करने व वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, अवैध शराब/मादक पदार्थों/पशु तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने किये जाने हेतु निर्देशित किया गया । लम्बित IGRS/प्रार्थना पत्रों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने व शत-प्रतिशत फीडबैक लेने हेतु निर्देशित किया गया है । चौकी प्रभारी को प्रतिदिन चौकी क्षेत्र में पैदल गस्त करने हेतु निर्देशित किया गया । पैदल गस्त के दौरान संदिग्ध वाहन/व्यक्ति/वस्तु के विरुद्ध चेकिंग चलाने हेतु निर्देशित किया गया तथा लोगो को यातायात नियमों के प्रति जागरूक व उनका पालन कराने हेतु निर्देशित किया गया ।




