उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
गोविंद सागर बांध में मिला छात्र का शव, जांच में जुटी पुलिस
ललितपुर के गोविंद सागर बांध में लगभग 16 वर्षीय किशोर का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने बांध में एक शव तैरता देखा, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बांध से बाहर निकाला।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोर की पहचान और घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामले को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और क्षेत्र में शोक का माहौल है।




