उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
गोविंद सागर बांध में मिला लापता छात्र का शव, बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
ललितपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब लापता युवक का शव गोविन्द सागर बांध में मिला।
जानकारी के अनुसार, चौबयाना मोहल्ला निवासी महेश रैकवार के पुत्र हर्षित रैकवार उर्फ चिंटू का शव बांध में तैरता मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखे जाने की सूचना तत्काल पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बाहर निकलवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
👉 पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के संबंध में स्पष्ट जानकारी दी जाएगी।




