उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 164 शिकायतें दर्ज 25 का मौके पर निस्तारण, समयसीमा में निस्तारण के निर्देश

 

ललितपुर। शासन के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में मण्डलायुक्त झांसी मण्डल बिमल कुमार दुबे एवं जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने तहसील तालबेहट पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया। मण्डलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक स्तर पर प्राप्त जनशिकायतों का समयसीमा के भीतर गंभीरता से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता को इसकी सूचना भी दी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार चक्कर न लगाना पड़े, इसके लिए अधिकारी जिम्मेदारी से कार्य करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर निस्तारण कराया। साथ ही शेष शिकायतों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान तहसील तालबेहट में कुल 93 शिकायतें प्राप्त, जिनमें राजस्व 11, पुलिस 24, विकास 11, विद्युत 4 एवं अन्य 43 शामिल। इनमें से 17 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील ललितपुर में कुल 18 शिकायतें प्राप्त, जिनमें राजस्व 4, पुलिस 4, विद्युत 3 एवं अन्य 7 शामिल। इनमें से 3 का निस्तारण किया गया। तहसील महरौनी में कुल 15 शिकायतें प्राप्त, जिनमें राजस्व 6, पुलिस 3, पूर्ति 3, नगर पंचायत 2 एवं अन्य 1 शामिल। इनमें से 2 का निस्तारण किया गया। तहसील पाली में कुल 22 शिकायतें प्राप्त, जिनमें राजस्व 7, पुलिस 2, चकबंदी 8, विकास 3 एवं अन्य 2 शामिल। इनमें से 1 का निस्तारण किया गया। तहसील मड़ावरा में कुल 16 शिकायतें प्राप्त, जिनमें राजस्व 11, पुलिस 3, विद्युत 1 एवं समाज कल्याण 1 शामिल। इनमें से 2 का निस्तारण किया गया। इस प्रकार जनपद में कुल 164 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 25 का मौके पर निस्तारण कराया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक, सीडीओ शेषनाथ चौहान, डीएफओ नवीन शाक्य, डीसी मनरेगा रमेश कुमार यादव, उप जिलाधिकारी तालबेहट अभिजीत सिंह सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों के प्रभावी निस्तारण के लिए तहसील/थाना समाधान दिवस, आईजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन एवं सीएम डैशबोर्ड की नियमित समीक्षा कर कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!