उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

खेत पर कब्जा करने की नियत से किसान को दबंगों ने पीटा 

 

पीडित किसान ने क्षेत्राधिकारी सदर को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की उठाई मांग

ललितपुर। सदर कोतवाली अंतर्गत ग्राम खोंखरा में एक किसान की भूमि पर दबंगों ने कब्जा करने की नियत से गाली गलौज एवं मारपीट की। इस संबंध में पीडित ने क्षेत्राधिकारी सदर को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

ग्राम खोंखरा निवासी वंशी अहिरवार पुत्र दरऊ अहिरवार ने सीओ सिटी को शिकायती पत्र देकर बताया कि 21 अपै्रल की सुबह 6 बजे जब वह अपने खेत पर फसल बोने के लिए गया हुआ था। तभी गांव के आधा दर्जन से अधिक दबंग आए और उसे उसकी जमींन पर फसल बोने से मना करने लगे। इसका विरोध करने पर दबंगों ने उसके साथ गाली गलौज व मारपीट की। पीडित ने बताया कि उसे जान का खतरा है। उसने क्षेत्राधिकारी सदर से कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!