उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
विजिलेंस टीम ने एक लाख की रिश्वत लेते चिकित्साधिकारी को पकड़ा
ललितपुर में आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग में तैनात अधिकारी अर्जुन लाल अहिरवार विजिलेंस टीम के हत्थे चढ़ गए। बताया जा रहा है कि विजिलेंस टीम ने उन्हें ₹1 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान उनके साथ क्लर्क रामकुमार को भी पकड़ा गया है।
सूत्रों के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर यह कार्रवाई की। रिश्वत लेने के दौरान टीम ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद विभाग में हड़कंप मच गया।
फिलहाल विजिलेंस टीम दोनों से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। मामले को लेकर विभागीय अधिकारियों में भी हलचल बनी हुई है।




