उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

खिरिया गांव के पास सड़क हादसा, लकड़ी से टकराकर बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल

ललितपुर में खिरिया गांव के पास सड़क हादसाः लकड़ी से टकराकर बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल ललितपुर में जखौरा ब्लॉक क्षेत्र के खिरिया गांव के पास गुरुवार को सड़क पर पड़ी लकड़ी से टकराकर एक बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखौरा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

 

जानकारी के अनुसार, घायल दंपति झांसी जिले के बबीना ब्लॉक अंतर्गत सीकर गांव के निवासी हैं। घायलों की पहचान सियाराम यादव और उनकी पत्नी के रूप में हुई है। बताया गया है कि दोनों किसी काम से बाइक पर जा रहे थे, तभी खिरिया गांव के पास सड़क पर अचानक लकड़ी आ गई।

 

तेज रफ्तार के कारण बाइक चालक सियाराम यादव संतुलन नहीं बना सके और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे के बाद खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को संभाला और स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखौरा भेजा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!