उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

बिरधा नेशनल हाईवे पर सड़क हादसा, करमरा निवासी दंपति घायल

 

बिरधा (ललितपुर)। बिरधा नेशनल हाईवे पर शुक्रवार शाम करीब 9 बजे एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवारों की मोटरसाइकिल किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान नीरज पुत्र पुष्पेंद्र उम्र लगभग 18 वर्ष एवं उनकी माता रामकुंवर निवासी ग्राम करमरा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा लाया गया।

जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश एवं मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!