उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
सड़क किनारे कुएं में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से सनसनी
ललितपुर। थाना जाखलौन क्षेत्र अंतर्गत कस्बा जाखलौन के गणेशपुरा से बारौद जाने वाली सड़क किनारे स्थित एक कुएं में देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।
बताया गया है कि युवक का शव सड़क किनारे स्थित कुएं में पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए जाने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची थाना जाखलौन पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।




