उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

जनपद ललितपुर में नहीं रुक रही टप्पेबाजी की घटना, सात लाख की फिर हुई टप्पेबाजी

 

 

जनपद ललितपुर में सात लाख की फिर हुई टप्पेबाजी

ललितपुर में सात लाख रुपये की टप्पेबाजी, बैंक से निकाली रकम हुई गायब

 

ललितपुर। जनपद में टप्पेबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में एक व्यक्ति के बैग से करीब 7 लाख रुपये रहस्यमय तरीके से गायब हो गए।

 

जानकारी के अनुसार पीड़ित ने सेंट्रल बैंक से 7 लाख रुपये निकाले और उन्हें बाइक पर रखे बैग में रखकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गया। रास्ते में समोगर के पास वह शौचालय के लिए रुका। इसी दौरान जब उसने अपने बैग की जांच की तो बैग की चेन खुली मिली। बैग के अंदर रखी नकदी गायब देखकर उसके होश उड़ गए।

 

आशंका जताई जा रही है कि बैंक से ही टप्पेबाज पीड़ित का पीछा कर रहे थे और मौका मिलते ही बैग से रकम पार कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!