उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

ललितपुर में तेज आंधी-बारिश का कहर, जगह-जगह गिरे पेड़, बिजली आपूर्ति बाधित

 

 

ललितपुर जनपद में शुक्रवार को अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ शुरू हुई बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के कारण शहर और आसपास के क्षेत्रों में कई स्थानों पर पेड़ गिर गए, जिससे यातायात और विद्युत व्यवस्था प्रभावित हुई है।

ललितपुर शहर में आंधी तूफान ने बरपाया कहर,
बड़ी पानी की टंकी व वाटर बाक्स के पास गिरे पेड़, यातायात हुआ बाधित
ललितपुर जनपद में शुक्रवार को दिन भर भीषण गर्मी और तेज धूप के बाद शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रिमझिम बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से काफी राहत मिली। मौसम विभाग एवं प्रशासन द्वारा पूर्व में तेज आंधी, तूफान और बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया था।
शुक्रवार शाम करीब 8 बजे शहर में तेज हवा के साथ लगभग दस मिनट तक रिमझिम बारिश हुई। वहीं जखौरा क्षेत्र में रात करीब 8:45 बजे तेज हवाओं के साथ कुछ देर तक बारिश होती रही। कस्बा तालबेहट एवं आसपास के क्षेत्रों में करीब बीस मिनट तक रिमझिम बारिश का दौर चला। इसके अलावा मड़ावरा क्षेत्र में रात लगभग 9:30 बजे बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलती रहीं।
तेज आंधी के चलते शहर में कई स्थानों पर पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आईं। बड़ी पानी की टंकी के पास एक विशाल नीम का पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे यातायात बाधित हो गया। वहीं वाटर बॉक्स के पास रात 11 बजे साईं मंदिर रोड पर भी एक पेड़ गिरने की सूचना मिली। इसके अलावा शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर पेड़ गिरने की खबरें प्राप्त हुई हैं। वहीं पेड़ों की चपेट में आने से कुछ गाडियां भी क्षतिग्रस्त हुई है। प्रशासन द्वारा पहले ही रेड अलर्ट के मद्देनजर एहतियात बरतते हुए नगर पालिका परिषद क्षेत्र में लगे होर्डिंग्स और पोस्टरों को हटाने की कार्रवाई की गई थी। वहीं संबंधित विभागों की टीमें सतर्क बनी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!