ग्राम बस्तगुवां की सहरिया बस्ती का मार्ग बंद होने से 25 परिवार परेशान
ग्राम बस्तगुवां की सहरिया बस्ती का मार्ग बंद होने से25 परिवार परेशान ,खेतो से निकल रहे ग्रामीण,सड़क निर्माण के लिये किया गया खनन ,बनाई 15 फुट गहरी खाई , (ललितपुर) थाना बार के ग्राम बस्तगुवां में बार बांसी सड़क पर सहरिया बस्ती का मार्ग बंद हो गया है ,जिससे हैंड पम्प से पानी भरकर घर ले जाने एवं सड़क पर आवागमन करने में ग्रामीण खेतो से निकल रहे है ,धनीराम अहिरवार ने बताया की बार बांसी टू लेन सड़क निर्माण के लिये ठेकेदार ने जे सी बी मशीन से 150 मीटर गहरी खाई खोद दी है ,15 फुट खाई में गिरने से कभी भी दुर्घटना घटित हो सकती है ,मिट्टी के खनन से ठेकेदार ने सहरिया बस्ती का मार्ग बंद कर दिया है ,जिससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । बुद्दन सहरिया ने बताया कि हरिजन एव सहरिया समाज के 25 परिवार निवास करते है ,मात्र एक हैड पम्प लगा हुआ है ,हैड पम्प के किनारे खनन किया गया है ,बहु बेटियों का पानी लेकर घर जाना पड़ता है ,वह खेतो ने निकलने का बाध्य है ,उक्त मार्ग को आवागमन को चालू किया है ,वाहन आना सम्भव नही है । ग्रामीणों ने ठेकेदार के प्रति सवालिया निशान लगाये है । ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सहरिया बस्ती का मार्ग चालू कराने की मांग जनहित में की है।




