गाजियाबाद

योगी सरकार में बिजली व्यवस्था बनी मिसाल, कई बड़े राज्यों को डिमांड आपूर्ति में पीछे छोड़ा

लखनऊ, उत्तर प्रदेश – उत्तर प्रदेश की बिजली व्यवस्था ने देशभर में एक नई मिसाल कायम कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में बिजली की आपूर्ति डिमांड के अनुरूप लगातार बेहतर हो रही है। राज्य में गर्मी के चरम मौसम के बावजूद बिजली की निर्बाध और पर्याप्त आपूर्ति ने तमाम बड़े राज्यों को भी पीछे छोड़ दिया है।

प्रदेश में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है, लेकिन यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने उपभोक्ताओं को सप्लाई में कोई कमी नहीं आने दी। हाल के आंकड़ों के अनुसार, 2 जून की रात को प्रदेश में 28,770 मेगावाट बिजली की डिमांड पूरी की गई, जो कि तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश समेत कई अन्य बड़े राज्यों की तुलना में कहीं अधिक है। इसी दिन तमिलनाडु में 19,198 मेगावाट, कर्नाटक में 13,848 मेगावाट और आंध्र प्रदेश में 13,018 मेगावाट की डिमांड बिजली पूरी की गई थी।

राज्य में 1 और 31 मई को भी डिमांड के अनुरूप बिजली आपूर्ति जारी रही, जिससे पता चलता है कि यह एक अस्थायी सुधार नहीं बल्कि निरंतर बेहतर प्रबंधन का परिणाम है। बिजली व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा लगातार फील्ड में काम किया जा रहा है ताकि बिजली आपूर्ति प्रभावित न हो।

किसान, व्यापारी एवं औद्योगिक इकाइयों के लिए राहत

बढ़ती गर्मी और बिजली खपत में तेजी के बावजूद बिजली आपूर्ति सतत बनी हुई है, जिससे किसानों, व्यापारियों और औद्योगिक क्षेत्र को राहत मिली है। हालांकि, हाल ही के आंधी-तूफान और बारिश की वजह से कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई, परंतु विभागीय टीमों ने तेजी से समस्या का समाधान कर अधिकांश क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कर दी है। मऊ, गाजीपुर और सोनभद्र के कुछ हिस्सों में मरम्मत का कार्य अभी जारी है।

बिजली आपूर्ति में पारदर्शिता और तत्परता

अपर मुख्य सचिव ऊर्जा व यूपीपीसीएल अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने अधिकारियों को निर्देश हैं कि बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की सूचना तत्काल मीडिया व उपभोक्ताओं तक पहुंचाई जाए। इसके साथ ही रात्रि में अचानक बढ़ी हुई मांग के कारण किसी तकनीकी बाधा न पहुंचे, इसके लिए विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। साथ ही 1912 शिकायत निवारण तंत्र को और भी सशक्त बनाया जा रहा है।

यूपीपीसीएल की प्रतिबद्धता

यूपीपीसीएल निदेशक (वितरण) ज्ञानेंद्र धर द्विवेदी ने कहा है कि पावर कारपोरेशन हर स्थिति में उपभोक्ताओं को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी पूरी तत्परता से कार्यरत है। जहां भी खराब मौसम के कारण बिजली व्यवस्था प्रभावित हो, वहां मरम्मत कार्य तेजी से चलाए जा रहे हैं ताकि हर उपभोक्ता को निर्धारित समय पर बिजली आपूर्ति हो सके।

उत्तर प्रदेश में इस बेहतरीन बिजली प्रबंधन से किसानों, घरों, उद्योगों व व्यापारियों को नई ऊर्जा मिली है और प्रदेश की विकास गति को भी मजबूती प्रदान हो रही है।

संपादित: वृजेंद्र सिंह झाला

Source

Related Articles

error: Content is protected !!