उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
म्याँव हत्याकांड: सात आरोपी दोषी करार, सजा पर फैसला 9 जून को
ललितपुर। तालबेहट थाना क्षेत्र के ग्राम म्याँव में जमीन विवाद को लेकर वर्ष 2023 में हुई राघवेंद्र ठाकुर की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सात आरोपियों को दोषी करार दिया है। एडीजे चंद्रगुप्त यादव ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर शिशुपाल सिंह, मनोहर सिंह, पंचम सिंह, कृष्णपाल सिंह, राजबहादुर, जलेब राजा एवं बिरजेश राजा को दोषी ठहराया। दोषियों की सजा पर अदालत 9 जून को फैसला सुनाएगी। यह मामला पुलिस के ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत चिन्हित था, जिसकी निगरानी पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक द्वारा की जा रही थी।




