उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
पारिवारिक कलह से आहत किशोर ने फांसी लगाकर दी जान
ललितपुर। थाना वार क्षेत्र के ग्राम तोड़ी निवासी 17 वर्षीय किशोर प्रियांशु पुत्र ओमप्रकाश ने शुक्रवार शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वार ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार किशोर पारिवारिक विवाद और घरेलू कलह के कारण मानसिक तनाव में था। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।




