उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
भैंस चोरी का प्रयास नाकाम, एक आरोपी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा
ललितपुर। मड़ावरा थाना क्षेत्र के रमेशरा गांव के पास भैंस चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। देवरान कलां निवासी नरेंद्र पाल सिंह की चर रही आठ भैंसों को चार लोग ले जाने लगे। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पीछा किया और एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि उसके तीन साथी फरार हो गए।
मौके पर पहुंची मड़ावरा पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। वहीं पीड़ित नरेंद्र पाल सिंह सहित ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।




