उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

बबीना टोल प्लाजा के पास सड़क हादसा, ब्लॉक प्रमुख बाल-बाल बचे

 

ललितपुर। बबीना टोल प्लाजा के पास शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में तालबेहट ब्लॉक प्रमुख व भाजपा नेता गोलू राजा बाल-बाल बच गए। उनकी फॉर्च्यूनर कार को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि गाड़ी में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

 

प्राप्त जानकारी अनुसार गोलू राजा किसी कार्य से झांसी जा रहे थे। इसी दौरान बबीना टोल प्लाजा के निकट पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी फॉर्च्यूनर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वाहन के पिछले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे कराकर यातायात व्यवस्था सुचारु कराई। हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद गोलू राजा दूसरे निजी वाहन से चिकित्सीय परीक्षण के लिए झांसी रवाना हो गए।

 

पुलिस ने ट्रक चालक से पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!