उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

खेत पर सो रहे किसान की संदिग्ध मौत, कर्ज के तनाव की आशंका

 

 

ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बुढ़वार में रविवार सुबह खेत पर सो रहे एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम बुढ़वार निवासी 55 वर्षीय बालचंद पुत्र गणेश शनिवार को खेत में उड़द की फसल की थ्रेसिंग कराने के बाद सब्जी की फसल की रखवाली के लिए वहीं रुक गए थे। रात में वह खेत पर खोले में सो गए। रविवार सुबह उनका पुत्र शिशुपाल खेत पहुंचा तो उन्हें अचेत अवस्था में पाया। परिजनों के पहुंचने तक उनकी मौत हो चुकी थी।

 

मृतक के पुत्र ने बताया कि परिवार पर करीब छह से सात लाख रुपये का कर्ज था और इस वर्ष फसल भी उम्मीद के अनुसार नहीं हुई थी। परिजनों ने आर्थिक तंगी और कर्ज के तनाव के कारण सदमे से मौत होने की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!