उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

बांस की सीढ़ी टूटने से 12 फीट नीचे गिरा मासूम घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर

 

 

ललितपुर । थाना मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम सौंरई में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसे में छह वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। छत पर जाते समय बांस की सीढ़ी टूट जाने से वह करीब 12 फीट नीचे जमीन पर गिर पड़ा। गंभीर हालत में उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

 

प्राप्त जानकारी अनुसार थाना मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम सौंरई स्थित किले के समीप रहने वाले दीपक बुनकर का छह वर्षीय पुत्र सेवांश सोमवार रात सोने के लिए घर की छत पर जा रहा था। छत पर पहुंचने के लिए घर में बांस की सीढ़ी लगाई गई थी। जैसे ही सेवांश सीढ़ी की अंतिम पायदान पर पहुंचा, अचानक पायदान टूट गई, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 12 फीट नीचे जमीन पर आ गिरा। हादसे के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घायल बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। बालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!