उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
भूसे में छिपा मिला संदिग्ध चोर, ग्रामीणों ने रस्सी से बांध कर पुलिस को सौंपा
ललितपुर। मड़ावरा थाना क्षेत्र के ग्राम गोरा कछया में गुरुवार-शुक्रवार की रात एक संदिग्ध चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया गया कि आरोपी देर रात एक घर में घुस गया था और पकड़े जाने के डर से भूसे के ढेर में छिप गया। परिजनों ने उसे दबोचकर रस्सी से बांध लिया। गृहस्वामी का आरोप है कि आरोपी अपने तीन अन्य साथियों के साथ चोरी की नीयत से आया था, जो मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच कर वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।




