उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
सदर चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद
ललितपुर में सदर चौकी प्रभारी एसआई प्रशांत राणा, एसआई ललित उज्ज्वल एवं अमित राजपूत टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी नहर के पास एक कार से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर कार भी कब्जे में ले ली। बरामद शराब और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।




