जब डीएम, एसपी पहुंचे ललितपुर मेडिकल, डीएम बोले अभिभावक घबराएं नहीं,अटल आवासीय विद्यालय के सभी बच्चे सकुशल हैं
अभिभावक घबराएं नहीं,अटल आवासीय विद्यालय के सभी बच्चे सकुशल हैं : जिलाधिकारी ललितपुर।
आज दिनांक 16.07.2026 को प्रधानाचार्य, अटल आवासीय विद्यालय, धौर्रा द्वारा अवगत कराया गया कि विद्यालय के कुछ बच्चों को पेट में दर्द एवं उल्टी की शिकायत हो रही है। सूचना प्राप्त होने के तत्काल बाद मौके पर उप जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी एवं मेडीकल टीम को भेजा गया। विद्यालय में सभी 707 बच्चों की शत-प्रतिशत स्कैनिंग कराई गई, इनमें से 37 बच्चों के पेट में दर्द तथा उल्टी की शिकायत थी, उनके बेहतर इलाज हेतु उन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से एवं तत्काल उपचार हेतु मेडीकल कॉलेज/जिला अस्पताल, ललितपुर में भर्ती कराया गया। जिलाधिकारी द्वारा स्वयं अस्पताल पहुंचकर उपचाराधीन बच्चों एवं मेडीकल टीम से वार्ता की गई तथा उनकी स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई। सभी बच्चों की स्थिति सामान्य बताई गई। मुख्य चिकित्साधीक्षक को निर्देश दिये गये हैं कि सभी बच्चों को तब तक अस्पताल में चिकित्सीय उपचार एवं देखरेख में रखा जाय जब तक कि वह स्वयं को पूर्णतः स्वस्थ्य न समझें। विद्यालय में भोजन का परीक्षण खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा कराया गया है तथा सैम्पलिंग कराकर लेब में भेज दिया गया है। वर्तमान में सभी बच्चों के स्वास्थ्य की स्थिति सामान्य है।




