उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

ललितपुर के अटल आवासीय विद्यालय में दोपहर के भोजन के बाद लगभग 38 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी

ललितपुर के ग्राम धोरा स्थित अटल आवासीय विद्यालय में गुरुवार को दोपहर का भोजन करने के कुछ घंटे बाद 38 से अधिक छात्र-छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और बेचैनी की शिकायत होने लगी।

सूचना मिलते ही विद्यालय प्रशासन ने सभी छात्रों को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की टीम उनका इलाज कर रही है। प्रशासन ने भोजन के नमूने सुरक्षित कर जांच के लिए भेज दिए हैं। शुरुआती तौर पर मामला फूड पॉइजनिंग से जोड़कर देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!