उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
खेत पर अचेत मिले किसान की मौत, सर्पदंश की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
ललितपुर। जाखलौन थाना क्षेत्र के ग्राम जामुन धाना में खेत पर फसल देखने गए 42 वर्षीय नारायण दास पुत्र शिबू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने सर्पदंश की आशंका जताई है, सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा।




