उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

दूषित भोजन से अटल आवासीय विद्यालय के 49 छात्र बीमार, प्रबंधक समेत चार के खिलाफ एफआईआर

 

 

ललितपुर। जाखलौन थाना क्षेत्र के ग्राम धौर्रा स्थित अटल आवासीय विद्यालय में दूषित भोजन और साफ-सफाई में कथित लापरवाही का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। विद्यालय के 49 छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उपचार उपलब्ध कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भोजन व्यवस्था संचालित करने वाली संस्था के प्रबंधक समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

प्राप्त जानकारी अनुसार विद्यालय के प्रधानाचार्य जीयालाल पुत्र स्वर्गीय सीधापुर, मूल निवासी टाउनशिप, इंदौर (मध्य प्रदेश), वर्तमान में अटल आवासीय विद्यालय, धौर्रा में कार्यरत ने जाखलौन थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि विद्यालय में भोजन व अन्य व्यवस्थाओं का संचालन कर रही जीरो निर्मल फैसिलिटी मैनेजमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, लखनऊ के प्रबंधक प्रवीण टंडन सहित अन्य तीन जिम्मेदार व्यक्तियों ने भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर गंभीर लापरवाही बरती। दूषित भोजन परोसे जाने और स्वच्छता के पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण विद्यालय के 49 छात्रों का स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया, जिससे विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बीमार छात्रों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया गया।

 

प्रधानाचार्य की शिकायत पर जाखलौन पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 125, 271, 274 व 275 में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित आरोपियों के विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!