उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

कंटेनर और गिट्टी से भरे हाइवा ट्रक की जोरदार भिड़ंत

बिरधा (ललितपुर)। शनिवार शाम करीब 3 बजे बिरधा क्षेत्र के पटउवा के पास नेशनल हाईवे-44 पर कंटेनर (HR37E2282) और गिट्टी से भरे हाइवा ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

कंटेनर चालक सुरेश ने बताया कि वह दिल्ली से परचून का सामान लेकर दक्षिण भारत जा रहा था। रास्ते में अचानक गाय आ जाने पर उसे बचाने के प्रयास में कंटेनर आगे चल रहे हाइवा ट्रक से टकरा गया।

हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस और 100 डायल टीम ने यातायात सुचारू कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!