उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष बने राजेश देवलिया, महामंत्री पद पर लखन लाल यादव निर्वाचित

 

 

ललितपुर। ललितपुर बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गए। निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतगणना पूरी होने के उपरांत विभिन्न पदों पर विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की गई।

 

घोषित परिणामों के अनुसार राजेश देवलिया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं लखन लाल यादव ने महामंत्री पद पर जीत दर्ज की। अर्चना परमार कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित की गईं। इसके अलावा बार एसोसिएशन के अन्य पदों पर भी निर्वाचित प्रत्याशियों की विजय की घोषणा की गई। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों व अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें बधाई दी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!