मेडिकल कराने पहुंचे युवक से इमरजेंसी वार्ड में पुलिसकर्मियों ने कर दी पिटाई , वीडियो वायरल
ललितपुर। जिला मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में मेडिकल कराने पहुंचे एक युवक के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा कथित पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वायरल वीडियो में अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में कुछ एक पुलिसकर्मी युवक के साथ पिटाई करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि युवक को पुलिस मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल लेकर पहुंची थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर पुलिसकर्मियों और युवक के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद पिटाई की स्थिति बन गई।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
मामले में पुलिस अधिकारियों की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।




