उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
तेज रफ्तार कंटेनर रेलिंग तोड़कर सड़क पर पलटा
चालक-परिचालक घायल तालबेहट तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर हाईवे की रेलिंग तोड़ते हुए सड़क पर पलट गया। हादसे में कंटेनर चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।हादसा तेरई फाटक चौकी क्षेत्र के जमालपुर गांव के पास हाईवे-44 पर हुआ। बताया जा रहा है कि तेज गति से जा रहा कंटेनर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते हुए पलट गया। हादसे में चालक और परिचालक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।




