उत्तर प्रदेश

सीने में तेज दर्द से तड़पे मरीज को एएलएस एंबुलेंस ने समय पर पहुंचाया झांसी मेडिकल कॉलेज

 

जिला अस्पताल से रेफर किए गए महेंद्र कुमार को बिना देरी सुरक्षित पहुंचाया

रास्तेभर ईएमटी ने की चिकित्सकीय निगरानी

ललितपुर। जिला अस्पताल में संचालित एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस सेवा ने एक बार फिर तत्परता दिखाते हुए गंभीर मरीज को समय रहते उच्च चिकित्सा केंद्र पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सीने में तेज दर्द की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए 36 वर्षीय महेंद्र कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया। इसके बाद एएलएस एंबुलेंस की टीम ने बिना देरी किए मरीज को सुरक्षित और समय पर झांसी पहुंचाया। जानकारी के अनुसार महेंद्र कुमार को सीने में अत्यधिक दर्द होने के बाद परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। अस्पताल में चिकित्सकों ने मरीज की जांच कर प्राथमिक उपचार किया। हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। रेफर किए जाने के बाद मरीज को एएलएस एंबुलेंस के माध्यम से झांसी ले जाया गया। एंबुलेंस में तैनात ईएमटी धीरज शर्मा ने पूरे रास्ते मरीज की चिकित्सकीय निगरानी बनाए रखी और उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी। झांसी पहुंचने के बाद उन्होंने मरीज को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने की प्रक्रिया में भी सहयोग किया। वहीं एंबुलेंस के पायलट सुरेंद्र सिंह ने मरीज को सुरक्षित एवं त्वरित रूप से मेडिकल कॉलेज झांसी पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाई। समय पर उच्च चिकित्सा केंद्र पहुंचने से मरीज को आगे का उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिली। मरीज के साथ मौजूद उनके परिजन भगवान सिंह ने एएलएस एंबुलेंस सेवा की तत्परता और टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मरीज को बिना किसी देरी के झांसी पहुंचाया गया और रास्ते में भी एंबुलेंस कर्मियों ने मरीज की देखभाल की। गौरतलब है कि जिला अस्पताल ललितपुर में संचालित एएलएस एंबुलेंस सेवा का संचालन मेडकेयर 365 द्वारा किया जा रहा है। यह सेवा गंभीर रूप से घायल अथवा चिकित्सकों द्वारा हायर सेंटर के लिए रेफर किए गए मरीजों को निशुल्क उच्च चिकित्सा केंद्र तक पहुंचाने का कार्य करती है। गंभीर मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में यह सेवा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!