उत्तर प्रदेश
माताटीला के 6 व राजघाट के 2 गेट खोलकर की जा रही जल निकासी
ललितपुर।जनपद में लगातार हो रही वारिश से सभी बांधो में लबालब पानी हो गया है।बीती रात हुई वारिश से जल स्तर बढ़ने से राजघाट माताटीला व कचनौदा बांध के गेट खोलकर जल निकासी की जा रही है।राजघाट बांध के 2 गेट 1 मीटर खोलकर 18322 क्यूसिक, माताटीला बांध के 6 गेट 2 फिट खोलकर 20 हजार क्यूसिक व कचनौदा बांध 5 गेट आधा मीटर खोलकर 8000 क्यूसिक जल निकासी की जा रही है।




